"हिंदी में करेंट अफेयर्स: Dive into Current Affairs Today"

 12 जनवरी कर्रेंट अफेयर्स इन हिंदी

1. सी ड्रैगन 24 अभ्यास: 

  • भारतीय नौसेना ने यूएसए में आयोजित अभ्यास सी ड्रैगन 24 में भाग लिया है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पनडुब्बी रोधी युद्ध को बढ़ावा देना है। इसमें यूएसए, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, और अन्य देशों की भी भागीदारी है।

2. स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार: 

  • महाराष्ट्र ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भारत का शीर्ष स्वच्छ राज्य बना है।

3. मेघालय का बर्नीहाट:

  • बर्नीहाट(1st Number ) ने वर्ष 2023 का भारत का सबसे प्रदूषित शहर बनाया है, जिसे CRI रिपोर्ट PM10 के अनुसार मापा गया है।

4. चांगी हवाई अड्डा, सिंगापुर: 

  • चांगी हवाई अड्डा ने वर्ष 2023 में विश्व का पहला सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा बनाया है।

5. रामलला दर्शन योजना, छत्तीसगढ़: 

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने "रामलला दर्शन योजना" की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य 1 साल में 20,000 व्यक्तियों को राम मंदिर का दर्शन करना है।

6. शेरिंग टोबगे, भूटान: 

  • शेरिंग टोबगे ने भूटान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।

7. डीआरडीओ का स्वदेशी राइफल उग्रम: 

  • डीआरडीओ ने स्वदेशी असॉल्ट राइफल उग्रम को लॉन्च किया है, जिसमें 500 मीटर रेंज है।

8. KLI-SOFC परियोजना:

  • पीएम मोदी ने लक्ष्य द्वीप में इंटरनेट की "KLI-SOFC" परियोजना का उद्घाटन किया है, जो उच्च गति इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।

9. अटपाडी कंजर्वेशन रिजर्व: 

  • महाराष्ट्र सरकार ने लुप्तप्राय की केनिडस जीवों के लिए "अटपाडी कंजर्वेशन" रिजर्व की स्थापना की है।

10. राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस 2024: 

  • 11 जनवरी को मनाया गया राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस 2024, जिसमें संविधान के आर्टिकल नंबर 23 के तहत मानव तस्करी पर रोक लगी हुई है।

11. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग: 

  • भारत में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना 1993 एक्ट के तहत हुई है। इसकी सिफारिश रंगनाथ मिश्र आयोग ने की थी।

12. दक्षिण कोरिया का कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध: 

  • दक्षिण कोरिया ने कुत्ते के मांस की व्यापार पर प्रतिबंध लगाया है।

13. अभ्यास साइक्लोन-I: 

  • भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है। इसका लक्ष्य है दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना। इसके तहत रेगिस्तानी इलाके में विशेष बलों के आपसी तालमेल, संचालन और पेशेवराना कौशल को एक-दूसरे से साझा करना। सैन्याभ्यास में आतंकवाद विरोधी, टोह लगाना, धावा बोलना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है।

 
Current Affairs Today

14. एक्सरसाइज धर्म गार्जियन: 

  • भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्सरसाइज धर्म गार्जियन" का चौथा संस्करण 17 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक जापान में शिगा प्रांत के कैंप इमाज़ू में आयोजित किया जा रहा है। विशेष रूप से, भिन्न-भिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किए जाने वाले सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की श्रृंखला में "एक्सरसाइज धर्म गार्जियन" जापान के साथ एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। "अभ्यास धर्म गार्जियन" वर्तमान वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों देशों द्वारा सामना की जाने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण और सार्थक है। इस अभ्यास के संस्करण में जंगल और अर्ध शहरी/शहरी इलाकों में सैन्य गतिविधियों के लिए प्लाटून स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण भी शामिल है। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के सैनिक और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) में मिडिल आर्मी की एक इन्फैंट्री रेजिमेंट इस वर्ष अभ्यास में भाग ले रहे हैं। इस दौरान, योजना बनाने तथा क्रियान्वयन में पारस्परिकता बढ़ाने के उद्देश्य से जंगी कार्रवाई के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया जाएगा।

15. डस्टलिक सैन्य अभ्यास: 

  • भारतीय सेना और उज़्बेकिस्तान सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक' का चौथा संस्करण आज विदेशी प्रशिक्षण नोड, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुरू हुआ। इस अभ्यास में उज्बेकिस्तान और भारतीय सेना के 45-45 सैनिक भाग ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देना है। भारतीय सेना की टुकड़ी में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की एक इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक शामिल हैं। अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था। 14 दिनों तक चलने वाला यह संयुक्त अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत पहाड़ी और अर्ध-शहरी परिदृश्य में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा और इसमें क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शन शामिल होंगे और एक सत्यापन अभ्यास के साथ समापन होगा।

16. फ्रिंजेक्स-23 संयुक्त सैन्य अभ्यास: 

  • भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिंजेक्स-23 केरल में तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलिट्री स्टेशन में 07 और 08 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब दोनों देशों की सेनाएं इस प्रारूप में तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय सेना के सैनिकों और फ्रांस की 6वीं लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड के एक-एक कंपनी समूह के प्रत्येक दल के साथ शामिल हो रही हैं।

17. वीर सावरकर एयरपोर्ट: 

  • वीर सावरकर एयरपोर्ट, अंडमान व निकोबार में स्थित है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एक महत्वपूर्ण क्षण में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, पोर्ट ब्लेयर के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से मिलेगा एक नई ऊर्जा और सुरक्षितता से भरी यात्रा का अनुभव।
  • यह भवन, जिसका निर्माण लगभग 710 करोड़ रुपये में किया गया है, सालाना लगभग 50 लाख यात्रियों को स्वागत करने की क्षमता रखता है। इसके माध्यम से, भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और विश्व भर से आने वाले यात्रीगण को एक आदर्श और सुगम अनुभव का सामंजस्यपूर्ण परिचय होगा।
भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) है, जो दिल्ली में स्थित है। यह देश का सबसे व्यस्त और सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और इसे भूमि क्षेत्र के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा माना जाता है।

18. केंम्पेगौड़ा एयरपोर्ट: 

  • विश्व का सबसे सुंदर एयरपोर्ट, केंम्पेगौड़ा, है।
  • केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने आधिकारिक उद्घाटन को 24 मई 2008 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था।

19. चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया नाम - शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट: 

  • चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया नाम अब 'शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट' है, जो की स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को समर्पित है।

20.  राम मंदिर के शिल्पकार - चंद्रकांत सोमपूरा:

  • राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रकांत सोमपूरा है। (Architecture of Ram Mandir )

 

21.  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री - भजनलाल शर्मा:

 

  •  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा है। भजनलाल शर्मा जो बीजेपी पार्टी से है।

Current Affairs Qustions And Answers

किसने कुत्ते के मांस की व्यापार पर प्रतिबंध लगाया?  इंडिया चीन नेपाल दक्षिण कोरिया

A. इंडिया

B. चीन

C. नेपाल

D. दक्षिण कोरिया
 
कहाँ आयोजित हो रहा है "अभ्यास साइक्लोन-I" सैन्य अभ्यास?

A. भोपाल

B. जयपुर

C. जैसलमेर

D. दिल्ली



"KLI-SOFC" परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. वनस्पति संरक्षण

B. लक्ष्यदीप में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाना

C. अंतरिक्ष अनुसंधान

D. जल संरक्षण

"अटपाडी कंजर्वेशन" रिजर्व की स्थापना किसके लिए हुई है?

A. बाघ

B. गीदड़

C. केनिडस जीवो

D. हाथी

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

A. 1985

B. 1993

C. 2000

D. 2010
 
सी ड्रैगन 24 अभ्यास" का मुख्य उद्देश्य क्या है?

a) समुद्री सुरक्षा बढ़ाना

b) पनडुब्बी रोधी युद्ध को बढ़ावा देना
 
c) अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सुधार करना

d) विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाना

"स्वच्छ सर्वेक्षण 2023" में भारत का कौन-सा राज्य शीर्ष स्वच्छ राज्य बना है?

a) गुजरात

b) राजस्थान

c) महाराष्ट्र
 
d) केरल

2023 के लिए CRI रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे प्रदूषित शहर कौन सा घोषित किया गया था?
 
A) बर्निहाट (मेघालय)
 
B) बेगूसराय (बिहार)
 
C) ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
 
D) नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

भूटान के नए प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

A. शेरिंग टोबगे

B. भजनलाल शर्मा

C. रेवंत रेड्डी

D. चंद्रकांत सोमपूरा

कहां हुआ था सी ड्रैगन 24 का आयोजन?

A. गुआम शहर, USA

B. जैसलमेर

C. चंडीगढ़

D. तिरुवनंतपुरम

विश्व का पहला सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा कौन-सा है?


a) चांगी हवाई अड्डा, सिंगापुर
 
b) दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

c) हीथ्रो अड्डा, डेनमार्क

d) जॉन F. केनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, न्यूयॉर्क

"रामलला दर्शन योजना" की शुरुआत किस राज्य ने की है?

a) बिहार

b) छत्तीसगढ़
 
c) उत्तर प्रदेश

d) मध्य प्रदेश
 
 "फ्रिंजेक्स-23" सैन्य अभ्यास के दौरान कौन-कौन सी सेनाएं शामिल हो रही हैं?

A. भारतीय थल सेना और रूसी सेना

B. भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी सेना

C. भारतीय थल सेना और जर्मन सेना

D. भारतीय थल सेना और इटैलियन सेना
 
"एक्सरसाइज धर्म गार्जियन" सैन्य अभ्यास किस दो देशों के बीच हो रहा है?

A. भारत और इंडोनेशिया

B. भारत और जापान

C. भारत और ऑस्ट्रेलिया

D. भारत और रूस

डीआरडीओ ने किसे स्वदेशी असॉल्ट राइफल उग्रम की लॉन्च की?

A. नाग

B.अकाष

C. प्रहार
 
D. उग्रम