Punganur Cow : आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय के बारे में जानें, जो दुनिया की सबसे छोटी गाय नस्ल है।

Punganur Cow: Characteristics, Milk Production, and Conservation

भारत में वर्तमान में देशी गायों की कुल 53 पंजीकृत देशी नस्ल है। आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय (Punganur Cow) अपनी छोटी कद-काठी और बहुउपयोगिता के लिए जानी जाती है। इस नस्ल को पुंगनूर  के शासकों ने विकसित किया था और यह इसी क्षेत्र के नाम पर पुंगनूर के नाम से जानी जाती है। पुंगनूर गाय को भारवाहक नस्ल  (Draught  Purpose) की श्रेणी में रखा जाता है। 

punganur cow,punganur,punganur cattle , short cow breed,tirupati punganur cow,punganur cow milk per day,small cow in india,punganur cow milk per day,baby punganur cow,small cows in india,mini cow,punganur cows,miniature cow,mini cow

पोंगनूर गाय का मूल स्थान और वितरण (Origins and Distribution of Punganur Cow

पुंगनूर गाय दुनिया की सबसे छोटी कद-काठी वाली भारतीय नस्ल" गाय की उत्पति भारत के आंध्रप्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में मुख्य रूप से पुंगनूर, वायलपाड, मदनपल्ले और पालमनेर तालुका से हुई है। पोंगनूर गाय मुख्यत चित्तूर जिले के सीमावर्ती इलाकों देखने को मिलती है। पोंगनूर  विश्व की सबसे छोटी गाय की नस्ल (Dwarf cattle) है। पुंगनूर गाय (Punganur Cattle) की मुख्य पहचान इसका छोटा कद है। 

शारीरिक विशेषताएं (Physical Attributes) 

शरीर (Body): 
  • पुंगनूर गाय  (Punganur Cow) का शरीर आकार में छोटे से मध्यम होते हैं। इनका कद छोटा होता है जिससे इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है।
सिर (Forhead) : 
  • पुंगनूर गाय का माथा चौड़ा व् मध्यम आकार का होता है। 
रंग (Colour) :
  • पुंगनूर गाय का रंग सफेद, धूसर, हल्का भूरा से गहरे भूरे या लाल रंग का होता है।
सींग (Horn) :
  • पुंगनूर गाय के सींग अर्धचंद्राकार (Half-Moon Like Shape) होते हैं। 
punganur cow,punganur,punganur cattle , short cow breed,tirupati punganur cow,punganur cow milk per day,small cow in india,punganur cow milk per day,baby punganur cow,small cows in india,mini cow,punganur cows,miniature cow,mini cow


Note : गिर नस्ल की गायों में सींग ' अर्धचंद्राकार ' (Half-Moon Like Shape) होते हैं। 

उपयोग (Utilization)

पुंगनूर गाय (Punganur Cow) को मुख्य रूप से हल्के कृषि कार्य और गाड़ी खींचने के लिए उपयोग की जाती है। इनके दूध में उच्च वसा प्रतिशत होता है, जिससे यह डेयरी उत्पादों के लिए उपयुक्त होती हैं।  

दुग्धउत्पादन (Milk Production) 

पुंगनूर गाय एक ब्यात में औसतन 546 Kg दूध उत्पादन करती है। पोंगनूर गाय में प्रति ब्यात 194 से 1100 Kg  के बीच दूध उत्पादन होता है। पोंगनूर गाय के दुग्ध में 5 % Fat होती है। 
  • Milk Yield Per Lactation(kg) - 546 Kg Milk (Min. 190 , Max. 1100)
  • Milk Fat(%) - 5 % Fat 

पुंगनूर गाय (Punganur Cow)

विषय विवरण
मूल स्थान और वितरण पुंगनूर गाय का मूल स्थान आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर, वायलपाड, मदनपल्ले और पालमनेर तालुका हैं।
प्रजनन क्षेत्र और विशेषताएं पुंगनूर गाय का प्रजनन क्षेत्र चित्तूर जिले में मुख्य रूप से पुंगनूर, वायलपाड, मदनपल्ले और पालमनेर तालुका में है। यह मुख्यत भारवाहक कार्यों के लिए उपयोग होती है।
शारीरिक विशेषताएं
  • शरीर: छोटे से मध्यम आकार का
  • सिर: चौड़ा व् मध्यम आकार का
  • रंग: सफेद, धूसर, हल्का भूरा से गहरे भूरे या लाल
  • सींग: अर्धचंद्राकार
उपयोग और अनुकूलता पुंगनूर गाय का उपयोग हल्के कृषि कार्य और गाड़ी खींचने के लिए किया जाता है। इनके दूध में उच्च वसा प्रतिशत होता है, जिससे यह डेयरी उत्पादों के लिए उपयुक्त होती हैं।
दूध उत्पादन पुंगनूर गाय एक ब्यात में औसतन 546 किलोग्राम दूध उत्पादन करती है, जिसमें 5% वसा होती है।
जनसंख्या और संरक्षण 1997 में पुंगनूर नस्ल की आबादी 21 थी, जो 2013 में बढ़कर 2772 हो गई। संरक्षण के लिए सरकारी योजनाओं द्वारा जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
Rajasthan Express: Your Guide to Animal Health

पुंगनूर गाय की जनसंख्या और संरक्षण (Population and Conservation)

वर्ष 1997 में, पुंगनूर नस्ल की आबादी बहुत कम थी,  आंध्रप्रदेश राज्य में केवल 21 गायों की पहचान की गई थी। हालांकि, 2013 तक संख्या बढ़कर 2772 हो गई। इस नस्ल के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गई है जिसमे लोगो को पोंगनूर गाय के बारे जागरूक किया गया है। 

punganur cow,punganur,punganur cattle , short cow breed,tirupati punganur cow,punganur cow milk per day,small cow in india,punganur cow milk per day,baby punganur cow,small cows in india,mini cow,punganur cows,miniature cow,mini cow

निष्कर्ष (Conclusion)

पुंगनूर गाय  (Punganur Cow) भारत की अद्वितीय देशी नस्लों में से एक है, जिसे आंध्र प्रदेश के पोंगनूर क्षेत्र में विकसित किया गया था। अपने छोटे कद, उच्च वसा वाले दूध, और बहुउपयोगिता के कारण यह नस्ल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पुंगनूर गायें न केवल हल्के कृषि कार्यों और गाड़ी खींचने में सहायक होती हैं, बल्कि इनका पालन-पोषण भी आसान है। सरकारी संरक्षण प्रयासों और जागरूकता अभियानों के चलते, पोंगनूर गायों की जनसंख्या में सुधार हो रहा है। यह नस्ल भारतीय कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण योगदान देती है, और इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

Source By - The Rajasthan Express

पुंगनूर गाय दूध कितना देती है?
पुंगनूर गाय एक ब्यात में औसतन 546 किलोग्राम दूध उत्पादन करती है। इसके दूध में 5% वसा होती है, जो डेयरी उत्पादों के लिए इसे उपयुक्त बनाता है। दूध उत्पादन 194 से 1100 किलोग्राम के बीच हो सकता है।
पुंगनूर गाय कहां उपलब्ध है?
पुंगनूर गाय मुख्य रूप से भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले के पुंगनूर, वायलपाड, मदनपल्ले और पालमनेर तालुका में पाई जाती है। यह नस्ल मुख्यतः चित्तूर जिले के सीमावर्ती इलाकों में उपलब्ध है।
पुंगनूर किस लिए प्रसिद्ध है?
पुंगनूर गाय अपने छोटे कद और बहुउपयोगिता के लिए प्रसिद्ध है। यह गायें हल्के कृषि कार्यों और गाड़ी खींचने में उपयोगी होती हैं। इनके छोटे कद के कारण इन्हें पालना और पोषित करना आसान होता है, और इनके दूध में उच्च वसा प्रतिशत होता है, जो डेयरी उत्पादों के लिए उपयुक्त है।
दुनिया की सबसे छोटी गाय कौन सी है?
दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर गाय है। इसका कद सबसे छोटा होता है और यह विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पाई जाती है।