"उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान योजना: Daily Current Affairs In Hindi.

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान योजना

प्रस्तावना

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।
  •  उत्तर प्रदेश दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। मई 2017 में यूपी सरकार ने हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले यश भारती पुरस्कार को समाप्त कर दिया है, और इसकी जगह पर अब संस्कृति मंत्रालय द्वारा "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान" की शुरूआत की गई है। 
  • यह योजना राज्य के विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के साथ सम्मानित करेगी।
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान,Daily Current Affairs,up gk 202, india gk ,उत्तर प्रदेश दिवस

योजना का प्रारूप

  •  उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान योजना के तहत चार विभूतियों को 11-11 लाख रुपए की राशि के सम्मान से नवाजा जाएगा।

पात्रता

  • नामित व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • चयनित व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारंभ समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित क्षेत्

  • कला, साहित्य, कृषि, उद्यमिता, समाज सेवा, वन्यजीव संरक्षण, शिक्षा, खेल आदि।
  • अन्य विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी नामांकन किया जा सकता है।

2024 सम्मानित होने वाले व्यक्ति :

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024 उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान सम्मान के लिए डॉ. ऋतू करीद्याल श्रीवास्तव ( वैज्ञानिक) व कानपुर के सर्वश्रेष्ठ उद्यमी "नवीन तिवारी" को चुना गया है ।
डॉ रितु के बारे में 

  • डॉ. ऋतु, मंगल मिशन की उप संचालन निदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं और उन्हें इस योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

 नवीन तिवारी के बारे में

कानपुर के नवीन ने दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म की स्थापना की है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के व्यवसायों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ता है।

NOTE : अब यश भारती पुरस्कार बंद होने के बाद "उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान पुरस्कार" उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है।

उत्तरप्रदेश दिवस कब मनाया जाता है व् इसकी शुरुआत कब हुई ?
उत्तर प्रदेश दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। मई 2017 में यूपी सरकार ने हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की।
2024 "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान" से किसे सम्मानित किया जाएगा?
चंद्रयान मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिक डॉ. ऋतू करीद्याल श्रीवास्तव और जाने मने उधमी नवीन तिवारी को "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।
"उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान" किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
  • कला, साहित्य, कृषि, उद्यमिता, समाज सेवा, वन्यजीव संरक्षण, शिक्षा, खेल आदि।
  • उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान योजना के तहत चार विभूतियों को 11-11 लाख रुपए की राशि के सम्मान से नवाजा जाएगा।