"भारत ऊर्जा सप्ताह 2024: प्रधानमंत्री ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन किया

भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2024: गोवा में आयोजन

भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2023 संस्करण की सफलता के आधार पर भारतीय ऊर्जा सप्ताह (इंडिया एनर्जी वीक) 2024 संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन गोवा में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2024 को गोवा में 6 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जो कि भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा। यह आयोजन पूरी ऊर्जा मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगा और भारत के ऊर्जा उपयोग में परिवर्तन के लक्ष्यों के लिए उत्प्रेरणा प्रदान करेगा।

"India Energy Week 2024: Promoting Energy Efficiency and Sustainability"

मुख्य बिंदुगण:

प्रतिभागी संख्या: 

  • इस कार्यक्रम के लिए 35,000 से अधिक वैश्विक प्रतिभागी गोवा में एकत्रित होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता: 

  • भारतीय ऊर्जा सप्ताह में 120 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के सम्मिलन की आशा है।

मुख्य सत्र: 

  • सप्ताह के दौरान, 400 से अधिक वक्ताओं के साथ 80 से अधिक सम्मेलन सत्रों की आशा है, जो वैश्विक विचार-विमर्श के लिए होंगे।

प्रदर्शनी और मेजबानी: 

  • इस सप्ताह में 350 से अधिक प्रदर्शनी कंपनियों और 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों की मेजबानी की जाएगी।
"India Energy Week 2024: Promoting Energy Efficiency and Sustainability"

भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2023 :

भारतीय ऊर्जा सप्ताह ने अपनी पहली प्रस्तुति 2023 में बेंगलुरु में की थी। इस महत्वपूर्ण घटना में 30 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्रियों, 50 सीईओ, और 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह भी जाने :-




मुख्य बिन्दूगण:

प्रारंभिक आयोजन: 
  • भारतीय ऊर्जा सप्ताह का पहला संस्करण फरवरी 2023 में बेंगलुरु में हुआ था, जो ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम  था।
वैश्विक सहभागिता: 
  • इस घटना में 30 से अधिक देशों की भागीदारी हुई, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति  का प्रतीक मिला।

महत्व:

  • भारत ऊर्जा सप्ताह दुनिया को अपने नागरिकों के लिए सुलभ, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा सुनिश्चित करने के लिए अस्थिरता की स्थिति में भारत के गतिशील निर्णय लेने से सीखने का अवसर प्रदान करता है।
  • भारत ऊर्जा सप्ताह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत के नेतृत्व को उजागर करेगा। इसके साथ ही, ऊर्जा क्षेत्र के हितधारकों को विचारों का स्वतंत्र रूप से आदान-प्रदान करने और एक ही छत के नीचे अवसरों का पता लगाने की अनुमति देगा।
  • भारत में, दुनिया को ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा उपयोग में परिवर्तन की दोहरी चुनौतियों को संतुलित करने के लिए एक व्यावहारिक नमूना मिल गया है।
  • गोवा में, वैश्विक ऊर्जा इकोसिस्टम भारत के नमूने का अध्ययन कर सकता है और एक समृद्ध और टिकाऊ दुनिया के लिए नई रणनीतियां विकसित कर सकता है।

उदेशय:

  • भारतीय ऊर्जा सप्ताह, 2024 के माध्यम से, भारत को ऊर्जा सुरक्षा और परिवर्तन में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए एक अद्वितीय मंच प्रदान किया जाएगा। 
  • यह उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और उद्यमियों के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान का सार्थक मंच होगा। 
  • भारतीय ऊर्जा सप्ताह आयोजन पूरी ऊर्जा मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगा और भारत के ऊर्जा उपयोग में परिवर्तन के लक्ष्यों के लिए उत्प्रेरणा प्रदान करेगा।

भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन किस शहर में हुआ है?
भारतीय ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन गोवा में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2024 को गोवा में आयोजित किया जाएगा, जो कि भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा। यह आयोजन पूरी ऊर्जा मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगा और भारत के ऊर्जा उपयोग में परिवर्तन के लक्ष्यों के लिए उत्प्रेरणा प्रदान करेगा।
भारतीय ऊर्जा सप्ताह का महत्व क्या है?
भारतीय ऊर्जा सप्ताह दुनिया को ऊर्जा सुरक्षा और परिवर्तन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और उन्नतियों को प्रोत्साहित किया जाता है।
भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2023 का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था?
भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2023 का पहला संस्करण बेंगलुरु में आयोजित किया गया था।इस महत्वपूर्ण घटना में 30 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्रियों, 50 सीईओ, और 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2024 में कितने देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे?
भारतीय ऊर्जा सप्ताह में 120 से अधिक देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे।